राजर्षि रणंजय सिंह ग्रुप आफ इंस्टिट्यूशंस में धूम-धाम से मानयी गयी रानी डॉ अमीता सिंह का जन्मदिन राजर्षि रणंजय सिंह ग्रुप के संस्थानों में हुआ वृक्षारोपण

राम केवल यादव

अमेठी

उत्तर प्रदेश शासन में पूर्व प्राविधिक शिक्षा मंत्री रही रानी डॉ अमीता सिंह का जन्मदिन जनपद में धूम-धाम से मनाया गया। चार अक्टूबर का दिन अमेठी जनपद में नारी चेतना दिवस के रूप में मनाया जाता है। नारी चेतना दिवस के अवसर पर राजर्षि रणंजय सिंह ग्रुप आफ इंस्टिट्यूशंस आरआरएसजीआई के सभी संस्थानों में विविध कार्य्रक्रम आयोजित हुआ। विदित हो कि रानी डॉ अमीता सिंह ने मात्र 13 साल की उम्र में ही बैडमिंटन खेल जगत में अपनी पहचान बनाकर बालिकाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनी। डॉ अमीता सिंह देश की पहली उप-जूनियर नेशनल चैंपियन रही हैं साथ ही एक साथ तीन राष्ट्रीय जूनियर नेशनल चैंपियनशिप का ख़िताब भी डॉ अमीता सिंह के नाम रहा है। वर्तमान समय में भी रानी डॉ अमीता सिंह डेल्ही कैपिटल बैडमिंटन एसोसिएशन डीसीबीए के अध्यक्ष के रूप में युवाओं को अपने अनुभव से प्रेरित कर रही हैं। डॉ अमीता सिंह राजनीति के माध्यम से समाज सेवा में विशेष योगदान दे रही हैं। अमेठी की लोकप्रिय विधायक रही डॉ अमीता सिंह उत्तर प्रदेश शासन में प्राविधिक शिक्षा मंत्री रह चुकी हैं। रानी डॉ अमीता सिंह ने राजर्षि रणंजय सिंह द्वारा अमेठी को लहुरी काशी बनाने के स्वप्न को पूरा करने के लिए पूर्व केन्द्रीय मंत्री महाराज डॉ संजय सिंह के साथ सतत प्रयत्नशील हैं। जिससे अमेठी का शैक्षिक विकास किया जा सके. कहा जाता है की शिक्षा ही सभी विकास का आधार है।नारी चेतना दिवस के अवसर पर राजर्षि रणन्जय सिंह ग्लोबल स्कूल में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री प्रवेश श्रीवास्तव के साथ सभी शिक्षकों ने केक काटकर लोगों ने खुशियाँ मनाई। नौनिहालों ने आनलाइन माध्यम से गीत सुनाए तथा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। साथ ही शिक्षकों द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। राजर्षि रणंजय सिंह आसलदेव महाविद्यालय, पीपरपुर में रानी डॉ अमीता सिंह के जन्मदिवस पर हवन-पूजन का आयोजन किया गया तथा ईश्वर से रानी डॉ अमीता सिंह के दीर्घायु होने की प्रार्थना की गई। महाविद्यालय में इस अवसर पर रंगोली बनाई गई तथा. प्राचार्य डॉ सुरेन्द्र बहादुर सिंह के साथ सभी शिक्षक उपस्थित रहे और नारी चेतना दिवस पर संवाद कार्यक्रम हुआ। रानी सुषमा देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रानी डॉ अमीता सिंह के जन्मदिन के अवसर पर उत्साहपूर्वक नारी चेतना दिवस मनाया गया। महिला महाविद्यालय में प्राचार्या डॉ पूनम सिंह ने केक काटा और इस अवसर पर उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा की रानी डॉ अमीता सिंह के जन्मदिन पर मनाया जाने वाला नारी चेतना दिवस महिलाओं में सकारात्मक ऊर्जा, आत्मविश्वास और दृढ़ता लाने के लिए समर्पित है। श्री रणवीर इंटर कालेज में रानी डॉ अमीता सिंह के जन्मदिवस पर छात्राओं ने नारी सशक्तिकरण पर केंद्रित पोस्टर बनाए तथा आनलाइन माध्यम से विद्यालय में भेजा साथ ही रंगोली बनाकर खुशियाँ मनाई गई. इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ राजेश सिंह के साथ सभी शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे। रणवीर रणंजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय आरआरपीजी में प्राचार्य डॉ त्रिवेणी सिंह के नेतृत्व में गायत्री यज्ञ और मंत्र जप का आयोजन किया गया और रानी डॉ अमीता सिंह के दीर्घायु होने की कामना की गई. साथ ही ई-सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ वृक्षारोपण भी किया गया। राजर्षि रणंजय सिंह इंस्टिट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलाजी आरआरएसआईएमटी में बड़े धूम-धाम और उत्साह से रानी डॉ अमीता सिंह का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर निदेशक श्रीमती चंदारानी ने केक काटा और लोगों ने खुशियाँ मनायी। छात्रों द्वारा गीत और नृत्य के वीडियो भेज कर जन्मदिन की शुभकामनाएं भेजी गईं. संस्थान परिसर में प्रत्येक विभाग द्वारा वृक्षारोपण किया गया। रानी डॉ अमीता सिंह के जन्मदिवस पर राजर्षि रणंजय सिंह ग्रुप आफ इंस्टिट्यूशंस आरआरएसजीआई के राजर्षि रणंजय सिंह कालेज आफ फर्मेसी, रानी सुषमा देवी बालिका इंटर कालेज और आर्य समाज वैदिक विद्या मंदिर में भी मिठाई बांटकर खुशियाँ मनाई गई. इस दौरान कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का विशेष ध्यान रखा गया.