34 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा के साथ 3 अन्तर्जनपदीय तस्कर गिरफ्तार

खबर यूपी के अमेठी से है जहां नशा मुक्त अमेठी अभियान के अन्तर्गत पीपरपुर पुलिस द्वारा 34 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा (अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 35 लाख रुपये) के साथ 03 अन्तर्जनपदीय गांजा तस्कर गिरफ्तार किया गया।

एसपी अमेठी दिनेश सिंह के निर्देश पर नशा मुक्त अमेठी अभियान के अन्तर्गत पीपरपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर सब इंस्पेक्टर विनोद यादव प्रभारी एसओजी मय हमराह द्वारा प्लैटिना मोटर साइकिल पर सवार पीपरपुर नहर पुल के पास छिवरहा से 3 अंतरराष्ट्रीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया गया।

एसपी अमेठी ने मीडिया को बताया कि तस्कर जगन्नाथ के खिलाफ सुल्तानपुर अभियुक्त राकेश कुमार मिश्रा पुत्र रामसुन्दर मिश्रा को 10 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा के साथ, हितेन्द्र सिंह पुत्र चन्द्रेश सिंह को 11 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा के साथ, 3. जगन्नाथ पुत्र रामगुलाम को 12 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।

अमेठी से अशोक श्रीवास्तव की रिपोर्ट