प्रसपा प्रदेश सचिव ने कैंडिल मार्च निकाला, पीड़ित परिजनों को एक करोड़ की मदद व आरोपियों को फांसी देने की उठी मांग

राम केवल यादव, शाहगढ़

अमेठी- हाथरस की घटना से क्षुब्ध होकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) अमेठी सड़क पर उतर चुकी है। युवा बिग्रेड प्रदेश सचिव ललित यादव की अगुवाई में प्रसपा कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला। मनीषा की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित किये। प्रसपा नेता ललित यादव ने प्रदेश सरकार से सभी आरोपियो को फांसी दिए जाने की मांग की है। मनीषा के परिजनो को 1 करोड रुपया मुआवजा दिये जाने की मांग की। और उन्होंने योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में भय और दहशत का महौल कायम है, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार के प्रदेश में ही बहन बेटियां सुरक्षित नही है। किसी की इज्जत कही भी लूटी जा सकती है। योगी सरकार में हर वर्ग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। पूरे प्रदेश में जंगलराज कायम है। इस मौके पर प्रभात यादव, राजेश प्रधान, राकेश कुमार सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।