कुचामन सिटी_उपखंड अधिकारी बाबूलाल चौधरी ने ई मित्र केन्द्र धारक द्वारा अधिक राशि वसूलने पर लगाया जुर्माना

कुचामन सिटी।

जिला कलक्टर के वी सी मै दिए गए निर्देशानुसार उपखण्ड क्षेत्र कुचामन में संचालित ई-मित्र केन्द्रों का शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया गया। उपखंड अधिकारी बाबूलाल जाट ने शहर में भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में स्थापित ई मित्र केन्द्र तथा पीएचईडी कार्यालय में स्थापित ई मित्र केन्द्र का निरीक्षण किया।
भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में स्थापित ई मित्र केन्द्र मौके पर उपस्थित ग्राहकों से राज्य सरकार द्वारा निर्धारित दरों से अधिक राशि वसूलते हुए पाया। उपखण्ड अधिकारी द्वारा मौके पर उपस्थित ग्राहकों को अधिक वसूली गई राशि वापिस दिलवाई।
एसडीएम द्वारा ई-मित्र केन्द्र धारक द्वारा अधिक राशि वसूलने पर ई मित्र आईडी को सात दिवस के लिए अस्थायी रूप से बन्द किया गया तथा साथ ही पांच हजार रूपये की राशि ई-मित्र संचालक के खिलाफ शास्ति आरोपित की गई।