पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की तबियत खराब की सूचना मिलते ही समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव पहुचे उनके निवास स्थान।

सियर विधानसभा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के आवास पर पहुचे बलिया जनपद से समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव।

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव का आगमन हुआ बेल्थरा रोड तहसील क्षेत्र के बाँसपार बोहरवा के निवासी व समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद शमशाद बाँसपारी के आवास पर।

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव अपने पार्टी के वरिष्ठ नेता शमशाद बाँसपारी का हाल चाल लेने पहुचे उनके निवास स्थान बाँसपार बोहरवा।

शमशाद बाँसपारी की तबियत खराब होने के वजह से पिछले 2 -3 महीनों से पार्टी के कार्यक्रमो में हिस्सा नही ले पा रहे थे।

जिसकी सूचना मिलते ही समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव उनके आवास पर पहुच तबियत के बारे में हाल चाल जाना व स्वास्थ्य होने की कामना की।

वहीं शमसाद बाँसपारी ने बलिया जिलाध्यक्ष को आशीर्वाद दिया।

उनके साथ समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मतलूब अख़्तर सियर ब्लॉक के युवा ब्लॉक प्रमुख विनय प्रकाश अंचल मतलूब जिला महासचिव राजन कन्नोजिया गिरधारी यादव बेल्थरा रोड तहसील के पूर्व कानूनगो सपा नेता चंद्रदेव राम शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष आनंद यादव एडवोकेट राशिद कमाल पाशा शाहिद अख्तर मुन्ना यादव जेपी यादव तमाम लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर मो सुफियान।