गर्भवती महिला की संदिग्ध हालात में मौत

शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश से आशीष श्रीवास्तव की विशेष रिपोर्ट

ग्राम नगला दमन की गर्भवती महिला की संदिग्ध हालात में मौत होगई।उसके भाई ने पुलिस को दी तहरीर दहेज हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोप के आधार पर शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मदनापुर के धियरई गांव निवासी देवेंद्र सिंह ने थाने में तहरीर दी। बताया कि बहन अंजली की शादी पिछले साल दो मई को जलालाबाद के नगला दमन गांव निवासी सुरजीत सिंह से की थी। आए दिन ससुराल वाले बहन के साथ मारपीट करते थे। कुछ दिन पूर्व बहनोई घर आया। अंजली को घर भेजने की बात कही। शुक्रवार को नगला दमन के लोगों से बहन की मौत की सूचना मिली।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। यहां ससुराल वालों ने बताया कि अंजली बीमार थी। उसे तीन-चार दिन से बुखार आ रहा था। शनिवार को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में अंजली की मौत हो गई।