नगर पालिका अधिकारी के टीम गठन के बाद सडक हादसों मे आई कमी 

बैकुण्ठपुर। नगर पालिका बैकुण्ठपुर की मुख्य नगर पालिका अधिकारी ज्योत्सना टोप्पो के द्वारा सड़कों पर बैठे आवारा मवेशियों को हटाने हेतु है सदस्य टीम गठित किया गया है टीम के सदस्यों के द्वारा सड़क पर बैठे आवारा जानवरों को हटाकर मैदानों में ले जाकर छोड़ ना है। इस कार्य के होने के बाद से नगर पालिका क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई है इसकी सराहना नगरवासी भी कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार बैकुण्ठपुर नगर पालिका अधिकारी ज्योत्सना टोप्पो के द्वारा सड़कों पर आवारा बैठने वाले आवारा जानवरों को सड़कों से हटा कर मैदानों में रखने हेतु 6 सदस्य टीम का गठन किया गया है। 6 सदस्य टीम के सदस्यों को शाम 6:00 बजे से रात 11:00 बजे तक सड़कों पर बैठे आवारा जानवरों को हकालकर मैदान में ले जाकर छोड़ना है। इसके पहले शहर में लगातार आवारा जानवरों की सड़क पर बैठने से दुर्घटनाएं होती रही हैं आवारा जानवरों से बड़ी व छोटी व बड़ी दुर्घटना होती थी जिसमें वाहन चालकों को खासकर अधिक नुकसान होता था। गौ रक्षा वाहिनी जिला अध्यक्ष अनुराग दुबे के द्वारा नगरपालिका मुख्य कार्यपालन अधिकारी को सड़क से आवारा जानवरों को हटाने की योजना बताई थी कि किस तरह से सड़कों पर हो रहे दुर्घटनाओं मे कमी आएगी क्योंकि इससे पहले गौ रक्षक अनुराग दुबे स्वयं अपने व्यय पर सड़कों पर बैठने वाले आवारा जानवरों को सड़कों से मैदानों में हकालर छुड़वाते थे। किंतु जब से मुख्य नगरपालिका अधिकारी को अनुराग दुबे ने यह बात बताई तभी तत्काल इस बात पर अमल करते हुए नपा अधिकारी ने 6 सदस्य टीम गठित कर दी जिसका फायदा शहर वासियों को अब मिल रहा है।