कार्यकर्ताओं ने विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित कर मनाया सांसद दुष्यंत का जन्मदिन

डग/अमित अग्रवाल। बारां-झालावाड़ लोकप्रिय सांसद दुष्यंत सिंह के जन्मदिन के अवसर पर डग भाजपा मंडल द्वारा केक काट व ग्राम पंचायत डग में वृक्षारोपण कर गौशाला में गोसेवा चारा, दलिया खिलाकर जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजय जैन ताऊ, विधायक डग कालूराम मेघवाल, जिला महामंत्री संजय वर्मा, दिनेश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष हड़मत सिंह, मण्डल अध्यक्ष गोविन्द सिंह पड़िहार,मण्डल महामन्त्री सूर्यप्रकाश शर्मा, मनोज जैन, संजय शुक्ला, जिला मंत्री दिलीप प्रजापति, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष तूफान सिंह, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष नवीन जाजू, पूर्व सरपंच राजेंद्रसिंंह, सरपंच प्रतिनिधि शम्भू सिंह, तूफान सिंह, गोविन्द सिंह, उप सरपंच सुरेश कुमावत, प्रदेश उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा चंद्रमोहन धाभाई, जिला महामंत्री युवा मोर्चा मनीष पाटीदार, जिला मीडिया प्रभारी विवेक दुबे, मण्डल महामन्त्री राजू रेगर, परशुराम नागर, सहित कई कार्यकर्तामौजूद रहे।