केक काट गौशाला में गायो को चारा खल खिलाकर मनाया सांसद दुष्यंत सिंह का जन्मदिन

चौमहला/अमित अग्रवाल। झालावाड़-बारां के सांसद दुष्यंत सिंह के जन्मदिवस के उपलक्ष्य मे भाजपा कार्यकर्ताओं चौमहला द्वारा गौशाला मेंं केक काटकर व गायो को चारा खल खिलाकर जन्मदिन मनाया।और उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष गौतम जैन, पूर्व मण्डल अध्यक्ष करन सिंह, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भगवान सिंह, मण्डल उपाध्यक्ष देवी सिंह, मण्डल महामंत्री आदित्य कटारिया, नगर अध्यक्ष वासुदेव विश्वकर्मा, किसान मोर्चा अध्यक्ष उमराव सिंह, मण्डल प्रभारी सन्तोष सोनी, विष्णु पोरवाल, संजय राठौर, धुमाल सिंह, मदन सिंह,रमेश मीना सहित कई कार्यकर्ता थे।