चक्रधरनगर थाना भी आया कोरोना के चपेट में थाना को सील किया गया

रायगढ़ के चक्रधरनगर थाने में एक महिला सहित दो आरक्षक कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।एसपी के निर्देश पर 2 दिन के लिए चक्रधरनगर थाने को सील कर दिया गया है।अब चक्रधरनगर थाने का कार्य सिटी कोतवाली में संचालित होगा पूरे थाने को सेनिटाइज किया जा रहा है साथ ही सभी पुलिस कर्मियों एवं अधिकारियों टेस्ट कराया जा रहा है थाने के कांटेक्ट में आये लोगों की पहचान की जा रही है जिससे वायरस को फैलने से रोका जा सके।।