किसान के बेटे ने पुलिस में भर्ती होकर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

पूरनपुर (पीलीभीत)थाना सेहरामऊ उत्तरी के ग्राम नवदिया मुनप्ता के एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले नन्दलाल के घर में जन्मे अनुज कुमार ने पुलिस आरक्षी भर्ती 2018 मे सफल होकर अपने माता पिता के साथ साथ अपने गांव व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अनुज के चाचा रमाकांत ने बताया कि अनुज बचपन से ही पढ़ने लिखने में  होशियार है।अनुज की प्रारम्भ से ही पुलिस में जाने की इच्छा थी। 
उत्तर प्रदेश(नागरिक) पुलिस आरक्षी भर्ती प्रक्रिया 2018 में शुरू हुई थी जिसका मेडिकल परीक्षण का परिणाम हाल ही में आया है जिसमें  सेहरामऊ उत्तरी  थाना क्षेत्र के गाँव  नवदिया मुंजप्ता के अनुज कुमार  व  मढ़ा खुर्द कला के पूर्व प्रधान के बेटे अभिषेक वर्मा  ने भी पुलिस भर्ती परीक्षा में  सफलता हाशिल की है। अनुज कुमार व अभिषेक वर्मा की सफलता पर उनके माता-पिता,परिवारीजन एवं क्षेत्र वासियों ने खुशी व्यक्त की है।