पटेल सेवा संस्थान 31 को धूमधाम से मनायेगा लौहपुरूष सरदार पटेल की जयंती

पटेल सेवा संस्थान 31 को धूमधाम से मनायेगा लौहपुरूष सरदार पटेल की जयंती -जनसेवा इंटर कालेज में होगा भव्य आयोजन चित्रकूट। पटेल सेवा संस्थान की रविवार को मुख्यालय स्थित श्री गंगा प्रसाद जनसेवा इंटर कालेज में सम्पन्न हुई बैठक में 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाले भारत रत्न लौहपुरूष सरदार पटेल जयंती समारोह पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को अन्तिम रूप दिया गया। संस्थान के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह पटेल की अध्यक्षता में सम्पन हुई बैठक में भारत रत्न सरदार पटेल जी की जयन्ती 31 अक्टूबर को हर्षोल्लास के साथ मनाये जाने पर विस्तृत चर्चा हुई। सम्बोधित करते हुए संस्था के संरक्षक शिवफूल सिंह ने कहा कि लौहपुरूष सरदार पटेल के अथक प्रयासों की बदौलत ही अखंड राष्ट्र का निर्माण हो सका है। उन्होने कहा कि जयंती को समारोह के रूप में मनाकर युवा पीढी को सरदार पटेल के व्यक्तित्व और कृतित्व से रूबरू कराया जायेगा। वहीं अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि किसान के घर पर जन्में सरदार पटेल दृढ इच्छा शक्ति के धनी थे। छोटी-छोटी रियासतों को एकसूत्र में पिरोकर अखंड भारत का निर्माण करने वाले सरदार पटेल के गौरवशाली व्यक्तित्व को कभी भुलाया नही जा सकता। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह ने कहा कि 31 अक्टूबर को पटेल सेवा संस्थान द्वारा मुख्यालय स्थित श्रीगंगा प्रसाद जनसेवा इंटर कालेज में सरदार पटेल की जयंती बडे ही धूमधाम के साथ मनाई जायेगी। इस दौरान समाज के मेद्यावी छात्रों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया जायेगा। इस दौरान जयंती समारोह को लेकर सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को अलग-अलग कार्यो की जिम्मेदारी सौंपी गई। पिछली बैठक की कार्य प्रगति व संस्थान की स्मारिका प्रकाशन की प्रगति की समीक्षा की गई। इस मौके पर दिलीप सिंह , डॉ राधेश्याम सिंह , ओ0पी0सिंह , कमलेश सिंह , उग्रसेन सिंह , पंकज पटेल , राम किशोर सिंह , नवल पटेल , गऊदीन पटेल , शिव फूल सिंह पटेल , ब्रजेश सिंह पटेल , चन्द्र किशोर पटेल , आर.डी सिंह , कमलेश सिंह एड0 , देवेन्द्र सिंह पटेल , मीडिया प्रभारी रतन पटेल आदि सदस्य उपस्थित रहे।