24 सितंबर को रक्तदान शिविर, कलेक्टर ने जिलेवासियों से की अधिक से अधिक सहभागिता की अपील

बैकुंठपुर।सेवा संकल्प अभियान? के तहत 24 सितंबर को एसईसीएल क्लब, गौतम सदन में जिला प्रशासन के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने जिलेवासियों से शिविर में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनने की अपील की है।कलेक्टर ने कहा कि रक्तदान महादान है। किसी व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान जरूरतमंद मरीज का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने स्वस्थ नागरिकों से स्वेच्छा से रक्तदान के लिए आगे आने का आग्रह करते हुए कहा कि समाज के प्रति संवेदनशीलता और सेवा भावना के साथ किया गया रक्तदान मानवता की सच्ची सेवा है।

1 अक्टूबर को दान कार्यक्रम में सहभागिता की अपील

कलेक्टर ने 1 अक्टूबर, अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर रामानुज स्कूल के मिनी स्टेडियम में आयोजित दान कार्यक्रम में भी जिलेवासियों से सहभागी बनने का आह्वान किया है उन्होंने कहा कि नागरिक अपनी सामर्थ्य के अनुसार अन्न, पुस्तक, कॉपी-पेन, कपड़े, खिलौने सहित अन्य उपयोगी सामग्री का दान कर जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां ला सकते हैं कलेक्टर ने कहा कि ऐसे छोटे-छोटे प्रयास समाज में सहयोग, संवेदनशीलता और सेवा की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने जिलेवासियों से ?सेवा संकल्प अभियान? को जनभागीदारी का अभियान बनाने तथा रक्तदान एवं दान कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता करने की अपील की।