शहर की महिलाए बनेगी फैशन डिजानइर


उन्नति सेवा संस्थान द्वारा 1 सितम्बर से महिलाओ को दिया जाएगा प्रशिक्षण

डूंगरपुर। महिलायों को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर शहर के उन्नति सेवा संस्थान द्वारा 1 वर्ष से लगातार सिलाई प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अब सिलाई प्रशिक्षण के साथ शहर सहित जिले की महिलाओ को फैशन डिजाइनिंग का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमे महिलाए विभिन्न तरह के अलग अलग प्रकार के कपड़ो की सिलाई सीखकर फेशन डिजाइनर बनेगी। उन्नति सेवा संस्थान द्वारा पिछले एक साल से सिलाई सहित महिला गृह उद्योग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिससे कई महिलाए स्वालम्बी बनकर आत्मनिर्भर बनी है। संस्थान की अध्यक्ष नीलम श्रीमाल ने बताया की 1 सितम्बर से शास्त्री कॉलोनी स्थित उन्नति सेंटर पर सिलाई प्रशिक्षण के साथ महिलाओ हेतु फेशन के कपडे सिलने का प्रशिक्षण दिया जायेगा, प्रशिक्षण प्रतिदिन दो घंटे का रहेगा। श्रीमाल ने बताया की इस प्रशिक्षण में फैशनेबल ब्लॉउज,प्लाजो,लेगी,लेहंगा,कुर्ती,सलवार सूट,फेंसी टॉपर,फ्रॉक सहित कई महिलाओ के पहनने वाले कपड़ो का प्रशिक्षण दिया जाएगा इच्छुक महिला संस्था में संपर्क करके अपना रजिस्ट्रेशन करा सकती है वही सिलाई प्रशिक्षण हेतु भी रजिस्ट्रेशन करा सकती है। बुधवार को संस्थान की महिलाओ द्वारा एक बैठक लेकर ये निर्णय लिया गया। जिसमे संस्थान की सचिव मोनिका पहाड़,हंसा श्रीमाल,वीणा सोमपुरा,कोनिका सुथार सहित कई सदस्य और प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।