केनाल रोड बना मदिराप्रेमियों के लिए.............

कुरुद:- कहने को छत्तीसगढ़ में खुले में शराब पीना प्रतिबंधित हैं,सरकार द्वारा इसपे जुर्माने का प्रावधान भी है,इसके विपरीत काली मंदिर से चरमुड़िया रोड को जोड़ने केनाल रोड इन दिनों शराब खोरी का अड्डा बना हुआ है.शराब के मुरीद सुबह से ही शराब के जाम छलका रहे है.इन मदिराप्रेमियो को न तो आने जाने वालों की कोई परवाह है और न ही अधिकारियो का कोई डर,मदिराप्रेमी इतने बेख़ौफ़ होकर यहा बैठकर मदिरापान करते है जैसे नगर में कानून व्यवस्था इनके लिए बना ही नही है,केनाल रोड के किनारे आम जनता के लिए जो पथ बनाया गया है वह मदिरप्रेमीयो के लिए मानो सोने पर सुहागा बन गया है, ज्यादातर मदिराप्रेमी बायपास रोड से चरमुड़िया जाने वाले रास्ते पर आराम से शराब पीने के साथ जुआ भी खेलते दिख जाएंगे,जिससे उस रास्ते से गुजरने वाले लोगो के बीच भय भी बना रहता हैं, कभी किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित न हो जाये।