भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा ने विधायक के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

[8/22, 4:57 PM] Naresh Bhoi: डूंगरपुर। भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा ने शनिवार को भोगीलाल पंड्या राजकीय महाविद्यालय परिसर में डूंगरपुर विधायक गणेश घोघरा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन।
ज्ञापन में बताया कि कुछ दिन पहले डूंगरपुर विधायक गणेश घोघरा के सागर समारोह में विधायक ने पूरे आदिवासी समाज के उद्बोधन शब्द जय जोहार के संबंध में गलत टिप्पणी की गई। जिससे पूरे देश मे आदिवासी समाज का अपमान किया गया।परन्तु भविष्य में किसी भी व्यक्ति द्वारा आदिवासी समुदायको ठेस पहुंचे ऐसी टिप्पणी व गलती नही करे। अगर ऐसा दुबारा होता है तो भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा बहुत बड़ा उग्र आंदोलन किया जाएगा। साथी विधायक गणेश घोघरा आदिवासी समाज से माफी मांगे एवं अपना रवैया सुधारे कर लेवे। साथ ही जिला प्रशासन भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा का अपमान कर रहा है। जो संगठन कड़ी निंदा करता है। क्योकि भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा ने प्रेस नोट जारी की थी। परन्तु कोरोना वायरस को देखते हुए पुतला दहन विरोध प्रदर्शन स्थगित कर दिया था। लेकिन यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता ने न ही प्रेस नोट जारी किया न ही कोई परमिशन ली थी। इसके बावजूद भी जिला कलेक्ट्री के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया इस दौरान किसी भी कार्यकर्ता ने मुंह पर मार्क्स नहीं लगाया गया था और ना ही किसी प्रकार की सोशल डिस्टेसिंग की पालना की गई थी। भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा इसकी कड़ी निंदा करते हुए चेतावनी जारी की भविष्य में सगंठन के साथ अन्याय नही होना चाहिए। अन्यथा भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा मजबूर होकर उग्र आंदोलन करेगा।