बीटीपी विधायकों के खिलाफ युथ कांग्रेस किया विरोध प्रदर्शन, कलेक्टर को सौपा ज्ञापन


डूंगरपुर। युथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष्सा राकेश अहारी के नेतृत्व में शनिवार को कोरोन की गाइड लाईनों की पालना करते रैली के रूप में जिला कलेक्ट्री कार्यालय पहुंच कर बीटीपी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा।
सभी कांग्रेस पदाधिकारियों ने बताया बीटीपी कि तानाशाही जिस रूप से बढ़रही है। जिससे सामाजिक समरसता पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। युवाओं को भ्रमित किया जा रहा है। बीटीपी के नेताओं की ओर डूंगरपुर विधायक के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने से यूथ कांग्रेस के कार्यकताओं एवं पदाधिकरियों ने बीटीपी के खिलाफ जमकर विरोध प्रर्दशन भी किया गया। ओमप्रकाश अहारी ने आक्रोश जताते हुए कहा कि हमारे पूर्वज व संत महात्माओं ने हमे जय सिताराम, राम-राम, जय गुरूमहाराज का संबोधन सिखया है यही हमारी संस्कृति है। बीटीपी हमारे रीति रिवाज व संस्कृति को खोखला करना चाहती है। जिस हम कतई बदार्शद नहीं करेगें। राजीव गांधी बिग्रेड़ संभागीय अध्यक्ष मनोज लबाना ने कहा कांग्रेस पार्टी सभी धर्मों व समाज को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। इस दौरान जिलाउपाध्यक्ष राकेश अहारी, नगरअध्यक्ष निलेश पटेल, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस सदस्य शिवा यादव, केवलरामजी, सरपंच राजेंद्र कोटेड, राजकुमार कोटेड, ओमप्रकाश अहारी, अशोक अहारी, गटूलाल कोटेड, सुंदरलाल ताबियाड़, बच्चूलाल खराडी, विनोद कोटेड, देवीलाल डामोर, लालसिंह, छगन कोटेड, लक्ष्मणलाल मनात, अजित मनात, कांति डामोर, जीवा, मुकेश, सुरेश घोघरा आदि मौजूद थे। .