गांधी जी की 150 वीं जयंती पर हमें संकल्प लेना है कि गांव में कोई भी घर कच्चा ना रहे - नागेंद्र सिंह

सतना(नागौद)।।- भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर 2 अक्टूबर गांधी जयंती से लेकर 31 अक्टूबर सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती तक नागौद विधानसभा के प्रत्येक मतदान केंद्र में गांधी जी की संकल्प यात्रा संदेश लेकर जाना है उसी तारतम्य दिनांक 9/10/2019 को नागौद विधानसभा में नागौद विधानसभा के विधायक एवं मध्य प्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता परम आदरणीय नागेंद्र सिंह जी के नेतृत्व में एवं भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष परम आदरणीय राघवेंद्र सिंह परिहार जी के कुशल मार्गदर्शन में गांधी जी की संकल्प यात्रा संदेश चन्दकुईया से प्रारंभ होकर महेंन्दपुर, उरदान, गुनहर, मुगहर, अमकुई, मझगवां से रहिकवारा में गांधीजी की संकल्प यात्रा संदेश का समापन हुआ। संकल्प यात्रा को संबोधित करते हुए परम आदरणीय नागेंद्र सिंह जी ने कहा कि गांधी जी की 150वीं जयंती पर हम सबको संकल्प लेना है कि गांव में कोई भी कच्चा मकान ना रहे तथा हमारा यह नैतिक दायित्व है कि हम आम जनता को स्वच्छ पानी पीने के लिए दें स्वच्छ पानी उपलब्धता कराने के लिए नागौद विधायक नागेंद्र सिंह जी ने उरदान गांव में हैंड पंप कराने की घोषणा किया एवं रहिकवारा में संबोधित करते हुए कहा कि हमको जल का संरक्षण करना है जिसके लिए हमको प्रत्येक गांव में तालाबों का गहरीकरण कराना है एवं प्रत्येक व्यक्ति को प्राकृति को संरक्षित करने के लिए एक एक पेड़ लगाना चाहिए, हमको पॉलीथिन का उपयोग बंद करें तथा जब हम बाजार जाएं तो अपने साथ थैला लेकर जाएं। मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह जी ने संकल्प यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी के सपनों को साकार करने का हमारा नैतिक दायित्व है हम को उनके विचारों का अनुसरण करते हुए स्वयं की बनाई चीजों का उपयोग करना चाहिए। उक्त संकल्प यात्रा संदेश में भारतीय जनता पार्टी के मंडल महामंत्री श्री कृष्ण द्विवेदी एडवोकेट, मंडल उपाध्यक्ष छत्रपाल सिंह, प्रकाश द्विवेदी, जिला कार्यसमिति सदस्य ध्रुवराज सिंह परिहार, जितेंद्र सिंह सोमवंशी एडवोकेट, ग्राम केंद्र संयोजक सुभेष गौतम, रामकिशोर पाठक, ध्रुव सिंह परिहार, देवेंद्र कुमार तिवारी, राम गोपाल विश्वकर्मा, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सभापति द्विवेदी, व्यापारी प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक उमाशंकर जायसवाल, गोरेलाल सिंह दहिया, हरदुआकला मतदान केंद्र के अध्यक्ष बालकृष्ण त्रिपाठी, भागवेंद्र सिंह बघेल, शैलेंद्र शर्मा, युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष विवेक मिश्रा, अनुपम शुक्ला, युवा मोर्चा के आई.टी सेल के संयोजक भूपेंद्र सिंह डीयर,टीम मोदी सपोटर सतना जिला मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र रजक हिलौधा,राकेश मिश्रा, लाल जी शुक्ला, ददन प्रसाद कुशवाहा, कंछेदी लाल पाल, राकेश कुमार मिश्रा, राकेश गौतम, राजाराम गौतम, दिनेश साहू एडवोकेट, दादोल कोल, बालमुकुंद अग्रवाल, मनोज सोनी, ओम प्रकाश गुप्ता, गोविंद कुशवाहा, मोजी लाल चौधरी, गुरजीत सिंह बैस, नीलू चौधरी, बसंता चौधरी, सत्येंद्र सोनी, पुष्पेंद्र साहू, लक्ष्मी प्रसाद कुशवाहा, मोहम्मद इसरार, मोहम्मद शमशीर, मोहम्मद इदरीश, संजीव कुमार जयसवाल, विनोद विश्वकर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।----जयदेव विश्वकर्मा सतना9584995363