ग्रामीणजनों को नहीं मिल रहा है उप स्वास्थ्य केंद्र से लाभ, श्रीराम सेना की इकाई अध्यक्ष ने जताया विरोध

कोरिया 15 अगस्त। श्री राम सेना ग्रामीण इकाई के अध्यक्ष अभिषेक शर्मा नें शासन की मंशा पर सवाल खडे करते हुऐ कहा कि, ग्राम पंचायत उमझर मे शासन-प्रशासन के द्वारा यहां लाखों रुपये की लागत से भवन का निर्माण उप स्वास्थ्य केन्द्र के लिए करा दिया गया लेकिन यह भवन कभी खुलता ही नहीं है। स्थानिय निवाशियों की मानें तो यह उप स्वास्थ्य केन्द्र कभी खुलता ही नहीं है, हां यदि कभी कभार खुलता भी है तो यहां पदस्त कर्मचारी बगल मे बनें आंगनबाड़ी केन्द्र मे बैठ कर अपना कोरम पुरा कर चले जाते है। उक्त स्वास्थ्य केन्द्र मे कर्मचारियों के नहीं रहनें के कारण यहां रह रहे लोगों को यदि मौसमी बीमारियांं भी होती है तो वह आसपास झोला छाप डाक्टर के पास जा कर अपना ईलाज कराते हैै और डाक्टर उनसे अपनी मनमानी करते हुए अधिक रुपये ऐठ लेते है। इसी तरह यदि चलता रहा तो कभी किसी की जान भी जा सकती है। ग्रामिणों की समस्या के संबंध मे श्री राम सेना इकाई अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने बताया की एक उप स्वास्थ्य केन्द्र दुर्गापुर मे है, किन्तु दुर्गापुर ग्राम उमझर से काफी दुर होनें के कारण यहां के ग्रामिणों का वहां पहुंचपाना असंभव होता है। इस कारण शासन-प्रशासन से हम ग्रामिणों का अनुरोध है की ग्राम पंचायत उमझर के उप स्वास्थ्य केन्द्र मे कर्मचारियों की नियुक्ति जल्द की जाए ताकि किसी भी प्रकार की बडी अनहोनी को रोका जा सके।