अमेठी के शाहगढ़ बाज़ार में हुआ जिला उद्योग व्यापार मण्डल का गठन

खबर प्रदेश के अमेठी से है जहां उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जनपद अमेठी के जिला अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल के निर्देशन में व्यापार मंडल का विस्तार करते हुए शाहगढ़ बाजार का गठन किया गया। जिसमें शाहगढ़ बाजार के अध्यक्ष पद पर विनोद कुमार सिंह, महामंत्री रामअचल अग्रहरि, संगठन मंत्री अमरनाथ दुबे और कोषाध्यक्ष पद पर अनिल जायसवाल को मनोनीत किया गया और मनोनयन पत्र भी प्रदान किया गया। जिला अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल सभी मनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी और व्यापारी हित सर्वोपरि के लिए यह आग्रह भी किया शाहगढ़ बाजार के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने कहा कि व्यापारी हितों की रक्षा के लिए वह सदैव तत्पर रहेंगे।
वहीं इस मौके पर जिला संगठन मंत्री संदीप मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष सुशील जायसवाल, हिमांशु अग्रहरी, जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार जायसवाल, विनोद जयसवाल आदि उपस्थित रहे।