आखिर क्यों लिखना पड़ा जिलाधिकारी को पत्र।

बलिया: बाढ़ का रौद्र रूप देख बाढ़ के पानी से किसानों की फसल व जनता की परेशानी को देखते हुए सदस्य जिला पंचायत सत्य प्रकाश जायसवाल ने बलिया जिलाधिकारी को अपने लेटर पेड पर लिख कर अवगत कराया कि घाघरा नदी व गौरी ताल घोसा में बाढ़ आने की वज़ह से हमारे क्षेत्र कि लगभग हजारों एकड़ धान व मक्का की खेती डूब जाने से किसान व मजदूरों का भारी नुकसान हो गया है।

बाढ़ के वजह से क्षेत्रीय जनता को आने जाने की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

साथ ही शैचालय की भी समस्या हो गयी है।

जिन जगहों पर आने जाने के लिए नाव व अस्थाई शौचालय की आवश्यकता है।

जैसा कि मुजोना तुर्तीपार के बीच दो नाव व 10 शौचालय।

तुर्तीपार मल्लाह यादव बस्ती में 2 नाव 5 शौचालय।

तुर्तीपार का पुरवा इंद्रानगर में 2 नाव 10 शौचालय।

चन्दन पट्टी निर्भयपुर में 1 नाव 5 शौचालय।

दोथ में 2 नाव 10 शौचालय की अति आवश्यकता है।

इन सभी मामलों को लेकर बलिया के जिलाधिकारी को पत्र लिख कर मांग किया है सदस्य जिला पंचायत सत्य प्रकाश जायसवाल।

रिपोर्टर मो सुफियान।