बारिश की कामान को लेकर भोई समाज की महिलाओं ने किया धनेश्वर महादेव शिवलिंग को जलमग्न


डूंगरपुर।बारिश के लिए भोई समाज की महिलाओं ने 33 डिग्री के तापमान में 10 किमी. पैदल चलकर शिव का जलमग्न किया। नगर परिषद के प्रोत्साहन से शहर के प्राचीन धनेश्वर महादेव को जलमग्न किया गया। सुबह करीब नौ बजे से भोई समाज की महिलाएं जुलूस के रूप में लोग गेपसागर की पाल पहुंचे। गेपसागर के गंगा जल को महिलाओं को घड़े में भर दिया। इस दौरान भोई समाज के दिनेश भोई, गणेश भोई, रमेश भोई, सूरजमल भोई सहित भोई समाज के नव युवक उपस्थित थे। भगवान शिव के जयकारों के साथ महिलाओं ने धनेश्वर महादेव पर पानी चढ़ाना शुरू किया। दोपहर तक शिव को जलमग्न कर दिया। भोई समाज की छोटी से बेटी से लेकर 6 0 वर्ष की वृद्धा ने 8 से 10 चक्कर मंदिर से गेपसागर के चक्कर लगाकर शिव को जल मग्न किया। महिलाओं ने भजन कीर्तन कर शिव से अच्छी वर्षा की कामना की। राजभोई समाज की महिलाओं ने भगवान शिव का जलमग्र करने के लिए गेपसागर झील से करीब 1.5 किमी. धनेश्वर महादेव मंदिर तक पैदल चली। इसके लिए सिर पर घड़ा रखकर तेज दोपहरी में चार से पांच चक्कर काटे। करीब 6 0 से अधिक महिलाओं ने लगातार पानी भरते हुए भगवान शिव को जलमग्न कर दिया।