श्री राम मंदिर के शिलान्यास पर दी बधाई। कई वर्षों बाद हुआ सपना साकार: दीपा शर्मा

कुरुक्षेत्र: सोनिया गांधी ब्रिगेड कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष दीपा शर्मा ने कहा की
492 वर्षों के लंबे सतत् अनथक संघर्ष और कोटि-कोटि रामभक्तों के आंदोलन व सैंकड़ों की शहादत के परिणाम स्वरूप अब मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का शिलान्यास आज  होने जा रहा है। जोकि सम्पूर्ण हिन्दू समाज के लिए गर्व की अनुभूति कराता है।
 सरलता, साहस, संयम, त्याग, वचनवद्धता, दीनबंधु राम नाम का सार है। राम सबमें हैं, राम सबके साथ हैं। 
भगवान राम और माता सीता के संदेश और उनकी कृपा के साथ रामलला के मंदिर के भूमिपूजन का कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता, बंधुत्व और सांस्कृतिक समागम का अवसर बने।