परेशान व निराश किसानों के चेहरों पर पंचायत मंत्री श्री टीएस सिंह देव की पहल से लौटी मुस्कान, किसानों ने मंत्री श्री सिंहदेव को किया धन्यवाद ज्ञापित.....

लाकडाउन कि वजह से किसानों की समस्या का निराकरण करया पंचायत मंत्री श्री सिंहदेव नें,मंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने कृषि संबंधित सभी दुकानों के संचालन से संबंधित जारी किया निर्देश

अम्बिकापुर 02 अगस्त।ग्रामीण अर्थव्यवस्था को आर्थिक रूप से सशक्त करनें के लिए लगातार कृषक हो या घरेलू कामकाजी महिलाएं सभी को सुगमता से सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए प्रदेश के स्वास्थ्य एवं पंचायत मंत्री टिएस सिंहदेव लगातार कोरोना संक्रमण काल में भी आधुनिक तकनीक का उपयोग कर विडिओ काल सहित अन्य माध्यमों से होने वाली सभी समस्याओं पर ना केवल नजर बनाए हुए हैं, वरन उनके समाधान के लिए सक्रिय है।इसी क्रम में वर्तमान समय में खरीफ फसलों की बोआई के पश्चात सबसे अहम जरूरत यूरिया खाद की उपलब्धता लाकडाउन कि वजह से उपलब्ध नहीं हो पा रही थी।इस परेशानी कि जानकारी प्राप्त होतें ही पंचायत मंत्री टी.एस. सिंह देव ने जिला प्रशासन के माध्यम से दुकान खुलवाकर किसानों को रविवार सुबह यूरिया का वितरण कराया। यूरिया पाकर किसान काफी प्रसन्न हुए। वहीं कृषि संबंधित दुकान खुलवाने के लिए किसानों ने धन्यवाद किया। आपको बताते चलें कि विगत दिनों किसानों के माध्यम से पंचायत मंत्री टी.एस. सिंह देव को यह बात बतायी गई थी, खेती-किसानी के समय में लॉक डाउन से किसानों को जरूरी समान नहीं मिल पा रही है, जिससे कृषि कार्य में परेशानी हो रही है। किसानों की मांग को ध्यान में रख कर जिला प्रशासन को पंचायत मंत्री ने निर्देशित किया था कि सुबह के समय कृषि उपकरण एवं कृषि की जरूरतों से संबंधित दुकान भी खोले जायें, जिससे किसानों को राहत मिले। जिला प्रशासन ने कल रात को ही निर्देश जारी करते हुए 2 अगस्त से कृषि संबंधित दुकान खोलने का निर्देश दिया था। जिसके बाद काफी संख्या में किसान यूरिया इफको विक्रय केंद्र पहुंचे थे। सुबह 6 बजे से खुलने वाली ये दुकान 9:30 बजे तक भी नहीं खुल पायी थी। जिसके बाद किसानों ने इसकी शिकायत जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता को की। जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने किसानों की उक्त परेशानी से पंचायत मंत्री श्री सिंहदेव को अवगत कराया गया। जिसके बाद पंचायत मंत्री टी.एस. सिंह देव के निर्देश पर इफको विक्रय केंद्र की उक्त दुकान जिला प्रशासन द्वारा खुलवाया गया। तहसीलदार ऋतुराज बिसेन, निगम आयुक्त हरीश मंडावी, एसडीओ टोप्पो सहित कृषि विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में उक्त दुकान को खुलवा कर जिला पंचायत उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने लगभग 250 के आसपास एकत्रित किसानों को उक्त यूरिया का वितरण कराया गया। बताया जा रहा है कि इफको कंपनी से आये यूरिया के रैक का 95% सहकारी समितियों को जब कि 5% खुले बाजार में विक्रय हेतु दिया गया है। उक्त दुकान में 670 बोरी इफको यूरिया विक्रय हेतु उपलब्ध कराया गया है। यूरिया मिलने एवं कृषि सामानों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु किसानों ने पंचायत मंत्री टी.एस. सिंह देव को धन्यवाद दिया।