पनकी नहर मे अज्ञात महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप

कानपुर। शहर में बढ़ रहे अपराध थमने नाम का नाम नहीं ले रहे हैं। आज सुबह पनकी नहर में बने लोहे के पुल में एक मृत महिला का शव फसे होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है। हत्याकर शव को फेके जाने के आशंका जताई जा रही है। वहीं कल्याणपुर क्षेत्राधिकारी अजय कुमार ने महिला का शव बरामद होने की पुष्टि की है। जबकि महिला का शव काफी दिन पुराना लग रहा है।