आतिशबाजी कर मनाया कारगिल विजय दिवस,भूतपूर्व सैनिक द्वये का किया सम्मान

दिलीप जादवानी ब्यूरो न्यूज़ कुरुद -भारत भूमि की ओर जब भी कोई दुश्मन नजर डालने की कोशिश किया हमेशा मुँह की खाया है। चीन हो पाकिस्तान या फिर कोई और देश जिन्होंने अपना कायराना हरकत दिखाने की कोशिश किया भारत उसे करारा जवाब देते हुए परास्त किया है। स्वतंत्र भारत मे एक समय ऐसा आया जब भारत पाकिस्तान की सेनाओं के बीच वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध हुआ था जो लगभग 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई के दिन उसका अंत हुआ और इसमें भारत विजय हुआ। कारगिल विजय दिवस युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों के सम्मान हेतु यह दिवस मनाया जाता है। इसी तारतम्य में आज नगरवासियों द्वारा नगर के पूर्व सैनिक खूबलाल नाग तथा रूपेन्द्र साहू जी का सम्मान कर आतिशबाजी के साथ मनाया गया।

कारगिल विजय दिवस के मौके नगर स्थित कारगिल चौक में नगर के गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में चौक पर लगे शहीदों की प्रतिमाओं पर नगर के पूर्व सैनिक द्वये द्वारा पूजा अर्चना तथा माल्यार्पण कर स्मरण किया गया। ततपश्चात कुरुद के प्रबुद्धजनो ने देश के लिए सैनिक पद पर रहकर सेवा देने वाले भूतपूर्व सैनिक खूबलाल नाग तथा रूपेंद्र साहू को माला पहना श्रीफल से सम्मान किया। सम्मान पश्चात सैनिक द्वये ने अपने सेवाकाल के दौरान बिताए पल को नागरिकों के बीच साझा किया। विजय दिवस कार्यक्रम का समापन आतिशबाजी कर राष्ट्रगीत के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्यरूप से राजकुमारी दिवान, संध्या कश्यप, मनीष साहू, भानु चन्द्राकर, प्रमोद साहू, मनोज अग्रवाल, देवव्रत साहू, रोशन जांगड़े, राघवेंद्र सोनी,चुम्मन दिवान, राम रतलानी,रामेश्वर साहू,घनश्याम चंद्रकार, रमेश पांडेय, बसंत साहू, आशीष शर्मा,रमेश सिन्हा,नेमीचंद बैस, खिलेंद्र चन्द्राकर, उमाशंकर साहू,प्रभात बैस, विनोद चंद्राकर,विनोद सचदेवा, लव चंद्रकार, योगेश चंद्रकार,हरीश देवंगन,मुकेश कश्यप,श्रवण साहू, ऐश्वर्य साहू,निधिकान्त पाठक,तुकेश साहू, तरुण सिन्हा, उमेश साहू, रिज़वान रिज़वी, दिनेश चंद्रकार,नीरज कश्यप, फनेन्द्र साहू,किशन सोनी, प्रवीण सिन्हा, यज्ञ सिन्हा,ऋतूराज शर्मा,होमेश्वर साहू, केशव चंद्रकार, राहुल,संतोष प्रजापति आदि उपस्थित रहे।