कुरुद में राहुल गांधी विचार मंच का प्रथम स्थापना दिवस मनाया गया

कुरुद में राहुल गांधी विचार मंच का प्रथम स्थापना दिवस मनाया गया

कुरुद.राहुल गांधी विचार मंच का प्रथम स्थापना दिवस शनिवार को कुरुद विश्राम गृह में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर मनाया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि माधव सिंह ध्रूव पूर्व केबिनेट मंत्री थे।अध्यक्षता लेखराम साहू पूर्व विधायक कुरुद ने की।विशिष्ट अतिथि सुश्री राजकुमारी दीवान प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति आयोग,डॉ.चन्द्रहास साहू पूर्व विधायक कुरुद ,हेमन्त साहू छाया विधायक प्रतिनिधि,वामनराव मगर प्रदेश संरक्षक,राजकुमार अग्रवाल संयुक्त सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं पार्षद,प्रमोद साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरुद ,संध्या कश्यप अध्यक्ष महिला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरुद थे।इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया ,साथ ही स्थापना दिवस पर वृक्षारोपण और प्रथम दिवस उपलक्ष्य में केक काटा गया।मंच संचालन कर रहे प्रदेश अध्यक्ष रमेश पांडेय ने विचार मंच के निर्माण और उद्देश्य को प्रस्तुत किया,उन्होंने बताया कि आज 6 हजार पदाधिकारी नियुक्ति किये जा चुके है,23 प्रदेशो में राहुल गांधी विचार मंच का कार्य किया जा रहा है,विचार मंच अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के रीति-नीति व सिद्धातों के अनुसार कार्य करने व कांग्रेस की विचारधारा को आम जनता तक पहुँचाने के लिये बनाया गया संगठन है,जो कि सेवा संगठन के रूप में कार्य कर कांग्रेस संगठन को मजबूत करेगी।मुख्य अतिथि माधव सिंह ध्रूव ने कहा कि विचार मंच का निर्माण प्रदेश और देश मे राहुल गांधी जी के नेतृत्व में आम जनो के लिये जनहित कार्य करने के लिये बनाया गया है।अध्यक्षता कर रहे लेखराम साहू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीब और जन-जन की सेवा करने वाली पार्टी है। इसी तरह अन्य अतिथियों ने भी मंच को सम्बोधित किया।इस दौरान नवनिर्वाचित अनुसूचित जनजाति आयोग उपाध्यक्ष सुश्री राजकुमारी दीवान को विचार मंच द्वारा सम्मानित किया गया।इस अवसर पर विचार मंच के पदाधिकारी और कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।