पुलिस का चला चाबुक,हाटस्पाॅट क्षेत्र में मनचलों की गाड़ियों का चालान

19जुलाई।बांदा।बांदा जिला में लगातार बढ़ रहे कोरोना पीड़ितों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है।जिसके चलते मण्डल आयुक्त हों या फिर पुलिस महानिरीक्षक सब अपना अपना फर्ज बड़ी मेहनत के साथ निभाते नजर आ रहे हैं। उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक बांदा भी कुछ कम नहीं, उन्होंने ने भी थाना व चौकी प्रभारियों को फुल फार्म पर छोड़ रखा है और लाकडाउन का कड़ाई से पालन का निर्देश भी दे रखा है।जिसके परिणामस्वरूप खांईपार चौकी इंचार्ज शैलेंद्र चन्द्र पाण्डेय द्वारा अनावश्यक रूप से लॉक डाउन का उल्लंघन कर घूम रहे लोगों के आठ वाहनों का चालान कर दिया साथ ही 9500 रूपये का जुर्माना भी वसूला गया। तो वहीं बिना मास्क लगाए घूम रहे आठ व्यक्तियों का चालान कर 800 रूपये जुर्माना वसूल किया गया।
आपको बताते चले कि खांईपार चौकी इंचार्ज शैलेंद्र चन्द्र पाण्डेय अपने हमराहियों के साथ खांईपार में हॉटस्पॉट क्षेत्र पर भ्रमण को निकले थे।हाॅटस्पाट क्षेत्र पर पाया कि कुछ नौजवान अनावश्यक रूप से लाकडाउन का उल्लघंन करते नजर आ रहे थे।फिर क्या? पुलिस ने अपना फर्ज निभाया और चालान कर जुर्माना भी वसूल लिया।

राम जी भाई सिटी अपडेट न्यूज बांदा