विधायक गणेश घोघरा बने राजस्थान प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने मिठाई व आतिशबाजी कर मनाया जश्न

डूंगरपुर। विधायक गणेश घोघरा को पराजस्थान प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने पर डूंगरपुर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी व मिठाई खिलाकर कर जश्न मनाया गया।
पूर्व राज्य मंत्री असरार अहमद खान ने बताया कि राजस्थान कांग्रेस सरकार ने मंगलवार को विधायक गणेश घोघरा को राजस्थान प्रदेश युवक कांग्रेस का अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। साथ ही राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पद पर गोविंद सिंह डोटासरा को एवं हेमसिंह शेखावत को सेवादल प्रदेश अध्यक्ष पद पर भी नियुक्त किए जाने पर कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। खान ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने साजिश करते हुए जो प्रदेश में सियासी संकट पैदा किया है। उसमें वी कभी भी कामयाब नहीं हो पाएगी। प्रदेश में एक बार फिर से अशोक गहलोत की सरकार बनेगी। राजस्थान की जनता ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को वोट देकर अपना मुख्यमंत्री चुना है। लेकिन केंद्र बैठे अमित शाह व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकतंत्र की हत्या करने पर तुले हुए हैं। इसका खामियाजा भाजपा आने वाले चुनावों देश की जनता द्वारा दिया जाएगा।इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष प्रियकांत पंड्या, डूंगरपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भरत नागदा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देवीलाल मोदी, जिला उपाध्यक्ष रोशन दोशी, जिला महामंत्री नारायण पंड्या, डूंगरपुर प्रधान लक्ष्मण कोटेड, नगर अध्यक्ष शार्दुल चौबीसा, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष अंशुमाला पंचाल, ब्लॉक कांग्रेस के उपाध्यक्ष जाहिद मालिक, सैयद इकबाल, कोषाध्यक्ष गोपाल गांधी, जिला परिषद सदस्य बालकृष्ण परमार, लखन देवानी, योगेश कोटडिया, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अरविंद यादव, लक्ष्मी लाल काका, बालकृष्ण, मनोज कटारा, मस्तुक मलिक, सुंदरलाल ताबियार, हरीश मनात, अमृत लाल पाटीदार, सुरेश फुमतिय , हाजा राम डामोर, गोविंद अहारि, भूपेंद्र कोटेड, सत्तू कोटेड, रिजवान कुरैशी, गौरव कंसारा, आदित्य कंसारा, नरेश कंसारा, अशरफ अरमानी, अयाज अशर्फी, मोहम्मद रफी, हसनैन शेख, इरफान खान आदि उपस्थित थे।