प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंक कर कांग्रेसियों ने जमकर किया विरोध प्रदर्शन


डूंगरपुर। प्रदेश में मचे सियासी घमासन के बीच सोमवार को डूंगरपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ओर जिला कलेक्ट्री कार्यालय के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमित शाह का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।
कांग्रेस के पूर्व राज्य मंत्री असरार अहमद खान ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा की ये केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा राज्य की चुनी हुई कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने और जब सरकार मुश्किल दौर से गुजर रही है। उसी समय राजनीतिक द्वेष भावना से प्रेरित केंद्र की भाजपा सरकार कांग्रेस नेताओं के ऑफिस घरांे पर इनकम टैक्स रेड डाले जाने के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है।डूंगरपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भरत नागदा ने कहा भाजपा पार्टी की ओर से राजस्थान की जनता की चूनी हुई सरकार को गिरानी की जो साजिश की जा रही है वो पूरी तरह से लोकतंत्र की हत्या है। इसका खामियाजा आने वाले चुनावों में जनता की ओर से भाजपा को करारा जवाब दिया जाएगा।इस दौरान पुतला दहन कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री असरार अहमद खान पूर्व जिला अध्यक्ष प्रियकांत पंड्या, वरिष्ठ नेता देवीलाल मोदी, रोशन दोशी, डूंगरपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भरत नागदा, संगठन महासचिव रतन लाल पाटीदार, जिला महासचिव नारायण पंड्या, गौतम लाल पंड्या, नगर अध्यक्ष शार्दूल चौबीसा, गौरीशंकर त्रिवेदी, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष अंशुमाला पंचाल, एस सी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष गौरव यादव, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अरविंद यादव, ब्लॉक कोषाध्यक्ष गोपाल गांधी, उपाध्यक्ष सैयद इकबाल, लखन देवानी, नीलेश पटेल, प्रवीण जैन साबली, उमेश जोशी, उर्मिला अहारी, प्रभा बेन गुजराती, मस्तूक मलिक, गनी एहमद कंधारी, सैयद शोकत अली, उमेश रावल, मो. अनिस, अब्दुल रहमान, सुरेश फूमतिया, लक्ष्मण यादव आदि उपस्थित थेे।