महिलाओ के लिए शहर में प्रशिक्षण,शास्त्री कॉलोनी के उन्नति सेंटर पर शुरू होगा प्रशिक्षण

डूंगरपुर। जरूरतमंद और बेरोजगार महिलाआंे को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर शहर के शास्त्री कॉलोनी स्थित उन्नति सेंटर पर सिलाई, सेनेटरी पेड्स , पेंटिंग, मेहंदी, हेंडीक्राफ्ट, मोमबत्ती, कृश्न कवर, आर्टिफिसियल ज्वेलरी, खिलोने, पत्तल दोना सहित गृह उधोग का प्रशिक्षण दिया जायेगा, ये निर्णय शनिवार को संस्था की बैठक में लिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया की संस्था के सहयोग से जरुरतमंद और स्वरोजगार से जुड़ने वाली को प्रशिक्षण दिया जायेगा। संस्था की हंसा श्रीमाल ने बताया की आज के वर्तमान युग में महिलाये भी आत्मनिर्भर बनना चाह रही, महिलाये घर से बहार निकलकर स्वालम्बी बनने की राह को चुन रही है।उसी कड़ी में हमारी संस्था की ओर से विभिन्न तरह के प्रशिक्षण दिए जायेगे साथ ही संस्था द्वारा प्रशिक्ष्ण के उपरांत उन्हें संस्था द्वारा रोजगार से जोड़ा जाएगा। जिससे महिलाये अपने पैरो पर खड़ी हो पाएगी और आत्मनिर्भर बनेगी। श्रीमाल ने बताया की 13 जुलाई से प्रशिक्षण के लिए आवेदन संस्था में उपलब्ध रहेंगे, इच्छुक महिला इन प्रशिक्षणों से जुड़कर स्वालम्बी बनने की राह को चुने और अपने समाज के लिए उदाहरण प्रस्तुत करे। संस्था की अध्यक्ष नीलम श्रीमाल ने बताया की अभी संस्था में 50 से अधिक महिलाये स्वरोजगार से जुडी हुई है। संस्था की महिलाओ की ओर से सेनेटरी पेड्स, पापड बनाने का कार्य, कपड़ांे की थेलिया बनाने का कार्य सहित हेंडीक्राफ्ट का कार्य किया जा रहा है। वही संस्था से ही 400 से अधिक महिलाओ ने सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी है। जिसमें से कई महिलाओ ने प्रशिक्षण के बाद सिलाई को अपने आजीविकापार्जन का साधन बना दिया है और आत्मनिर्भर बनी है। बैठक में संस्था की सचिव मोनिका पहाड़, कोषाध्यक्ष वीणा सोमपुरा सहित संस्था के समस्त सदस्य मोजूद थे।