कुचामन के हुसैन लीलगर को जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया

कुचामन सिटी।


शहर के हुसैन लीलगर को सोनिया गांधी ब्रिगेड ऑल इंडिया कांग्रेस संगठन के नागौर जिला अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। उन्हें नियुक्ति पत्र देकर संगठन के कार्य विस्तार को आगे बढ़ाने के लिए व कांग्रेस पार्टी की विचारधारा एवं नीतियों मैं सच्ची निष्ठा रखने वाले युवाओं को संगठन में जोड़ते हुए आगामी चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। सोनिया गांधी ब्रिगेड ऑल इंडिया कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष इरफान अहमद त्यागी, व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंताजुन बीवी, राष्ट्रीय महासचिव योगेंद्र चौधरी, व राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश प्रभारी सुशील भार्गव के आदेश पर जिला अध्यक्ष के पद पर उन्हें मनोनीत किया गया।