पार्टी के खिलाफ काम करने वाले पर होगी अनुशसंात्मक कार्यवाहीः पंड्या


डूंगरपुर। प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत अभियान को लेकर शुक्रवार को डूंगरपुर भाजपा पार्टी की ओर से प्रेसवार्ता का आयोजन हुआ। प्रेसवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभु पंड्या, आसपुर विधायक गोपीचंद मीणा, धनपाल जैन, वेलजी पाटीदार मौजूद थे। पत्रकारों को संबोधित करते हुए आसपुर विधायक गोपीचंद मीणा कहा आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए हम सभी की भूमिका बनी रहे है तो सरकार की विभिन्न प्रकार की जन कल्याणकारी योजना का लाभ आमजनता को मिले। इस क्षेत्र का विकास तब होता है जब हम सब जागरूक होकर सरकार की जन कल्याणकारी योजना को धरातल पर पहंुने का कार्य करना होगा। ये काम हम सब मिलकर करेगें तो ही हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सपना साकार हो पायेगा।
प्रधानमंत्री का सपना है की हम भारत को उंचाई पर ले जाए। ये तभी संभव होगा जब भारत देश का हर नागरिक पूरी तरह से आत्म निर्भर होगा। इसके लिए मोदी ने 20 लाख करोड़ रूपए का आर्थिक पैकेज की भी घोषणा की गई है।
प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकार की ओर से नगर निकाय चुनाव को लेकर सोशल मिडिया पर चल रहे मेसेज पर सवाल पूछने पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभुपंड्या ने कहा की विकास भाजपा पार्टी के माध्यम से हो रहे है। डूंगरपुर में भाजपा पार्टी 1990 में शंकरसिंह सोलंकी के नेत्वृत में डंूगरपुर नगर परिषद में स्थापित हुई थी। तब से जमीनी स्तर से शहर की विकास का नीव बनना शुरू हुई है। जिसके बाद से लगातार नगर निकाय चुनावों में भाजपा का बोर्ड बनता आ रहा हैं और शहर का विकास हो रहा है। पंड्या कहा की इससे पहले वाले कार्यकाल में 17 सौ बीघा भूमि नगर के विस्तार के समय दी थी । अगर ये पहला कार्यकाल अगर इस पर कार्यवाही नहीं करता तो आज इतना विकास दिखाता ही नहीं। भाजपा के पहले वाले कार्यकाल ने जमीनी स्तर पर पहले से खेत तैयार कर के रखा था। आने वाले ने तो सिर्फ बीज डाला तो ही विकास की फसल तैयारी हुई है।इसलिए सभी के त्याग और सम्पर्ण को भूला नहीं जा सकता हैै। विकास सबके सहयोग से होता है भाजपा पार्टी के हर सभापति ने बहुत अच्छा काम किया है। अगर कोई सोशल मीडिया पर कुछ लोग अपनी बात कह रहा है तो उनका अभिव्यक्ति की आजादी है पार्टी अपने हिसाब से चलती है। पंड्या ने कहा की पहले भी कई लोगों ने तीसरा मोर्चा बनाया। यहां पर राजनैतिक पार्टी दल की दृष्टी से भाजपा पार्टी और दूसरी विपक्ष पार्टी ये दो ही पार्टी का यहा वजूद है। विधासभा चुनावों में जीत कर आई तीसरी पार्टी भी अपने अस्तित्व खत्म हो रहा है। जिनके सामने चुनाव लडें थे अब उनके सामने ही नस्तमस्तक हो रहे है। इसलिए उनके क्षेत्र की जनता विकास नहीं हो पाने से अब उनको कोस रही है। अगर हमारे यहां भी कोई गलती करेगे तो डूंगरपुर की शहर की जनता बहुत समझती है। पार्टी के खिलाफ काम करने वाले पर अनुशसंात्मक कार्यवाही भी की जाएगी।वहीं आगामी नगर निकाय चुनावों में भी डूंगरपुर व सागवाड़ा में भारी बहुमत से स्थापित होगी।