इस अधिकारी ने क्यों मौत को लगाया गले आखिर क्यों कि आत्महत्या।

बलिया नगर पंचायत मनियर की ईओ मणि मंजरी राय ने फांसी लगाकर दी जान।

� � � � � �उत्तर प्रदेश जनपद बलिया में शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के आवास विकास कालोनी में नगर पंचायत मनियर की अधिशासी अधिकारी मणि मंजरी राय ने सोमवार की देर रात्रि में पंखे के हुक से लटक कर फांसी लगाकरआत्महत्या कर ली।

सूचना मिलते ही पहुची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

� �अधिशासी अधिकारी गाजीपुर जिले के थाना भांवर कोल की रहने वाली थी।

उन्होंने दो साल पूर्व मनियर नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी के पद पर कार्यभार ग्रहण किया था।

अधिशासी अधिकार के शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है।

उसमे उन्होंने उल्लेख किया है कि वह दिल्ली, मुम्बई से बचकर बलिया चली आई।

लेकिन यहां उन्हें रणनीति के तहत फसाया गया है।

इससे वह काफी दुखी हैं।

इस लिहाज से उनके पास आत्महत्या करने के सिवाय कोई विकल्प नही है।

अधिशासी अधिकारी को किसने फंसाया ?

इसमे कौन-कौन लोग है?

पुलिस अब पता लगाने का प्रयास कर रही है।

मामले की छानबीन जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही बलिया जनपद के पुलिस अधीक्षक देवेन्द्रनाथ,अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ,सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह, कोतवाल विपिन सिंह समेत उच्चाधिकारी मौके पर पहुच जांच में जुट गए।

कलम का सिपाही बलिया से सनी कुमार की रिपोर्ट।