देश डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी के समर्पण को सदैव याद रखेगा: मनसुख पाटीदार

डूंगरपुर। भाजपा देवसोमनाथ मंडल के कार्यकर्ताओं ने डा.श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष मनसुख पाटीदार ने कहा कि डा.श्यामाप्रसाद मुखर्जी का संकल्प कश्मीर में तिरंगा फहराने का था। साथ ही उन्होंने यह नारा लगाया था एक देश में एक विधान एक प्रधान और एक निशान ही रहेगा देश इन विचारों का सदैव अनुसरण करेगा। देश डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के समर्पण को सदैव याद रखेगा। कार्यक्रम में डा. मुखर्जी की जीवनी के बारे में विस्तृत रुप से चर्चा की गई। संगठन के कार्यक्रम बुथ संपर्क अभियान मे गति देने के लिए कहा गया। भाजपा देव सोमनाथ मंडल के कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के पद चिन्हों पर कार्य करने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष शांतिलाल पण्ड्या, सुरेश उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष मनसुख पाटीदार, मंडल महामंत्री कांतिलाल पाटीदार , लालशंकर प्रजापत, देवराम अंसारी,मंडल उपाध्यक्ष शंकर लाल कलाल, बहादुर जी पाटीदार,मंत्री करणसिंह जी राणावत, वल्लभराम पाटीदार, महेन्द्र पाटीदार, लोकेश ननोमा,अजय सिंह जी, गणेशलाल अहारी, महीपाल जैन कार्यकर्ता उपस्थित रहे।