देखें घाघरा नदी कैसे आंख तरेर रही है स्थानीय लोग हुए भयभीत।

घाघरा ने तरेरी आंखें तटवर्ती इलाके के लोग भयभीत।

आप को बता दें कि उत्तर प्रदेश जनपद बलिया के मनियर घाघरा नदी में तेज पानी के बहाव के कारण रिगवन छावनी ककरघट्टा खास नवका गांव आदि गांव के तटवर्ती इलाके के लोग जहां परेशान हैं।

वहीं किसानों के उपजाऊ जमीन कटकर नदी में बिलीन होती जा रही है।

नदी का रौद्र रूप देखकर किसानों के माथे की चिंता की लकीरें बढ़ गई है।

उन्हें अपनी जमीन को बचाने की कोई उपाय नहीं सूझ रही।

आए दिन नदी कई बीघा उपजाऊ जमीन अपने आगोश में ले रही है।

पेड़ भी नदी में समाहित हो रहे हैं।


वही मौके पर निरीक्षण करने पहुंचे बांसडीह तहसील के उप जिलाधिकारी दुष्यंत मौर्या बाँसडीह क्षेत्राधिकारी दीपचंद मनियर थाना प्रभारी नागेश उपाध्याय उप जिलाधिकारी ने बाढ़ अधिकारियों से बात कर तत्काल कटान रोधी कार्य करने का निर्देश दिया।

✍️आप देख रहे हैं बलिया से सनी कुमार की रिपोर्ट।