जिला अध्यक्ष स्वंम नहीं मान रहे शासन की बात,  तब आम आदमी को  क्या कोसना 

बैकुण्ठपुर। जिला मुख्यालय मे इन दिनों लगातार नपा प्रशासन के द्वारा माईक मे ऐलाऊंस किया जा रहा है कि सडकों पर घुम रहे गौवंशों को अपनें घर ले जाऐं। यह नियम शासन के द्वारा निकाला गया है जो रोका छेका योजना के तहत है। रोका छेका योजना के तहत सडकों पर आवारा घुम रहे गौ वंशों को उठा कर कांजी हाऊस मे रखना है, जब उक्त गौवंशों के पालक आऐ तब उनसे शासान के नियमानुसार अर्थदण्ड देकर अपनी गौवंश ले जाना होगा। किन्तु बैकुण्ठपुर मे यह नियम स्यंम छ.ग. शासन मे कोरिया जिले के कांग्रेस जिला जिलाध्यक्ष नजीर अजहर नहीं मान रहे है तो आम आदमियों को किस प्रकार कोसना की वह अपनी गौवंशों को सडकों पर ना छोडें। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को गौ रक्षा वाहिनी के जिला अध्यक्ष अनुराग दुबे को पता चला कि एक गौवंश अपने बछड़े के साथ भूखे प्यासे 3 दिन से बैकुण्ठपुर रामपुर कॉलोनी सरस्वती शिशु मंदिर के सामने झाड़ियों में गंभीर हालत में पड़ी हुई थी। गुुरुवार कीओ गौ सेवकों के द्वारा रात 11:00 बजे डा. शुक्ला को बुला कर गौवंश का इलाज करवाया गया। किन्तु रात होने के कारण इसे सुरक्षित जगह नहीं ले गए, किन्तु शुक्रवाार की सुुुहब गौ सेवकों के द्वारा उक्त गौवंश को गौ एंबुलेंस के जरिए सुरक्षित जगह ला करके इसका इलाज करवाया गया। इस गौ वंश के इलाज के बाद गौवंश की कान में टैग लगा था इस गाय की एमआई अप्रैल 2019 में हुई थी। उससे इस गाय के मालिक का पता चला, इस बेजुबान गौ वंश के मालिक कांग्रेस पार्टी के कोरिया जिला अध्यक्ष नजीर अजहर है। अब जब वर्तमान मे छ.ग. प्रदेश मे शासन प्रशासन के द्वारा गौवंशों के लिए रोका छेका अभियान चलाया गया है, किन्तु शासन की योजना को ठेंगा दिखाते स्यंम शासन पक्ष के कोरिया जिला अध्यक्ष नजीर अजहर नही मान रहे है तब आम आदमी किस तरह से इस योजना के तहत शासन के योजना का पालन करें। शुत्र बताते है कि अभी कांग्रेस जिला अध्यक्ष केवल शासकीय जमीन व कुछ पट्टे की जमीन पर अवैध कब्जा करनें मे लगे हुए है। अब जब जिला अध्यक्ष शासन सत्ता रहते शासन की जमीन पर अवैध कब्जा करनेंं मे लगे हुए है तब बेजुवान गौवंशों की देखभाल कैसे हो। शासध के नियम आम जनता के लिए है, पार्टी जिला अध्यक्ष के लिए नहीं। गौ रक्षा वाहिनी के द्वारा जब कांग्रेस जिला अध्यक्ष नजीर अजहर को उनकी गौ वंश बीमार होनें की जानकारी दी गई तो उन्होनें स्ष्ट कहा की उक्त बीमार गौवंश को मै दुसरे को दे दिया हूं, किन्तु कुछ घण्टों बाद उनके कार्मचारियों के द्वारा उक्त बीमार गौवंश को अपनें घर ले गए। वहीं गौ रक्षा वाहिनी जिला अध्यक्ष अनुराग दुबे नें बताया की जब शासन की रोका छेका अभियान का पालन शासन के पार्टी से कोरिया जिलाध्यक्ष नहीं कर रहे है, उस स्थिति मे आम आदमी कैसे शासन की योजना पर अमल करें।