विषैले जन्तु के डसने से हुई प्रौढ़ की मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम

राम केवल यादव, शाहगढ़-अमेठी

अमेठी : बुधवार शाम धान की बेरन उखाड़ते समय विषैले जन्तु के काटने से प्रौढ़ की मौत हो गयी। विदित हो कि कोतवाली मुंशीगंज चौकी क्षेत्र शाहगढ़ के गूंगा का पुरवा मजरे दुलापुर कला वासी राम खेलावन पुत्र स्व राम नारायण उम्र 55 वर्ष बुधवार शाम लगभग 6 बजे गाँव के पास के धान की बेरन उखाड़ रहे थे। इस दौरान खेत मे ही किसी जहरीले जन्तु के डसने का आभास हुआ। जब पैर बाहर निकाला तो चीरने की वजह से खून बह रहा था। इसकी सूचना साथ बेरन उखाड़ रहे लोगो को दी तो उन्होंने व परिजनों ने उसे झाड़ फूंक को ले जा रहे थे। जहाँ रास्ते मे उसकी मौत हो गयी। मृतक के दो लड़की दो लड़के है जो सभी शादीशुदा है। घटना की सूचना पर चौकी प्रभारी धीरेन्द्र वर्मा ने शव मको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मौत की खबर क्षेत्र में फैलते ही उसके घर सत्तावना देने वाले पहुँचने लगे। मृतक बहुत ही मिलनसार किस्म का इंसान था। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।