फिर एक बार बागी धरती पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला जताया विरोध।

बलिया के नगरा में चाइना का पुतला फूंका समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने।

आप को बता दें कि उत्तर प्रदेश जनपद बलिया के नगरा में समाजवादी पार्टी के जिला सचिव जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में विगत दिनों चीनी सेना द्वारा गलवन घाटी में धोखे से भारतीय जवानों की नृशंस हत्या के विरोध में चीन का पुतला दहन किया गया।

सपा कार्यकर्ता स्थानीय नगरा डाकबंगला पर भारी संख्या में एकत्रित हुए तत्पश्चात जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए बलिया नगरा के दुर्गा चौक पर पहुंचे जिससे जाम की स्थिति बन गयी।

चीन तेरी दादागिरी नहीं चलेगी नहीं चलेगी।

चाइनीज माल का बहिष्कार करो बहिष्कार करो।

शिजिनपिंग मुर्दाबाद ,मुर्दाबाद के नारों से आक्रोश व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं ने चीन का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया।

और संकल्प लिया कि समाजवादी पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता चीन की वस्तुओं का उपभोग नही करेगा तथा लोगो को भी जागरूक किया जाएगा कि चीन की हर वस्तु का बहिष्कार हो।


उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जयप्रकाश यादव (जिला सचिव समाजवादी पार्टी बलिया)(राधेश्याम यादव वरिष्ठ सपा नेता -नगर पंचायत नगराबलिया) व जिला उपाध्यक्ष,वीरेंद्र यादव प्रबंधक,रामगोविंद प्रजापति,चैन प्रताप राम,रामायण यादव प्रधान तियरा, नन्दू राम, सूर्यभान यादव सरपंच कसौंडर,ओमप्रकाश यादव छात्र नेता,संजय शर्मा,राजू यादव,गुप्तेश्वर राम,शिवनारायण यादव,अमर राम पूर्व प्रधान,रघुनाथ यादव,धर्मेंद्र यादव,जितेंद्र तिवारी,गुड्डू यादव,अनिल यादव,अखिलेश मास्टर,प्रमोद यादव छात्र नेता,मुन्ना राम,बालकिसुन यादव ,मुबारक अली वरिष्ठ सपा नेता नगरा,गोपाल गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

✍️बलिया से न्यूज़ 9 भारत के लिए आजमगढ़ जोनल हेड मो सुफियान के साथ कैमरा पर्सन वाजिद अली।