राजीव गांधी ब्रिगेड कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष हुआ मनोयन



डूंगरपुर। राजीव गांधी ब्रिगेड कांग्रेस के संभागीय मनोज लबाना ने प्रदेशाध्यक्ष सलीम भारती, पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा, कांग्रेस के आसपुर ब्लॉक अध्यक्ष करण सिंह चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष पुनाली महेंद्र पाटीदार की अनुशंसा पर ब्रिगेड के ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई।
जिसके तहत राजीव गांधी ब्रिगेड के आसपुर ब्लॉक अध्यक्ष पद पर मानसिंह पचलासा, पुनाली ब्लॉक अध्यक्ष पद पर राजेश कटारा तथा पुनाली महिला ब्लॉक अध्यक्ष पद पर लक्ष्मी आहारी को नियुक्त किया गया। साथ ही सभी ब्लॉक अध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि वह अपने ब्लॉक की कार्यकारिणी का गठन कर शीघ्र संभागीय अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष को अवगत करावे।उक्त ब्लॉक अध्यक्षों के मनोनयन पश्चात पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा के निवास स्थान पर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक अध्यक्ष मनोज पाटीदार विवेक दीक्षित मनोज लबाना सही कई कार्यकर्ता मौजूद थे