कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा लॉक डाउन का  उल्लंघन करने वाले  व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर की गई कार्यवाही

देहरादून उत्तराखंड

संवादाता इंद्रपाल सिंह

 12.06.2020
कोतवाली विकास नगर  जनपद देहरादून
 
कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा लॉक डाउन का  उल्लंघन करने वाले  व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर की गई कार्यवाही

      वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम हेतु दिनांक 22-03-2020 से लगातार जनता कर्फ्यू व लाँक डाऊन चल रहा ह जिसके दृष्टिगत श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देहरादून द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया 
 श्रीमान उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेश के अनुपालन में श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के दिशा निर्देशन मे एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय विकासनगर के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर के नेतृत्व  में थाना क्षेत्रान्तर्गत लाॅक डाउन का उल्लंघन करने वाले एवं सार्वजनिक स्थान पर मास्क ना पहनने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु  आज विशेष अभियान चलाकर कुल पांच टीम गठित कर अलग-अलग क्षेत्रों में रवाना किए गए जिसके क्रम में पुलिस टीम द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में लोकडाउन का उल्लंघन करने वाले, सोशल डिस्टेंस व सार्वजनिक स्थान पर मास्क ना पहनने वाले एवं दुकानदारों द्वारा दुकान के बाहर सामान लगाने के संबंध में कुल 38 व्यक्तियों के विरुद् पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई साथ ही वाहन चालकों द्वारा वाहन अधिनियम के नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 29 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है जिनमें चार वाहन सीज किए गए हैं एवं कोटपा अधिनियम के अंतर्गत  कुल  5 व्यक्तियों के विरुद्ध  कार्यवाही की गई है एवं  लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 10 व्यक्तियों  के विरुद्ध धारा 188 आईपीसी में अभियोग पंजीकृत किया गए है उक्त कार्यवाही के दौरान कुल ₹25640 जुर्माना वसूला गया लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले एवं यातायात के नियमों का  उल्लंघन  करने वाले व्यक्तियो के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी रहेगी 
 
पुलिस टीम
1 श्री राजीव रौथान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर 
2 एसएसआई  राम नरेश शर्मा कोतवाली विकास नगर 
3-उप निरीक्षक कुंदन राम चौकी प्रभारी डाकपत्थर 
4- उप निरीक्षक दीपक मैथानी चौकी प्रभारी बाजार समाज
5- उप निरीक्षक रवि प्रसाद चौकी प्रभारी हरबर्टपुर
6-उपनिरीक्षक सनोज कुमार  थाना विकासनगर
7- उप निरीक्षक मनोज कुमार थाना विकास नगर 
8- उप निरीक्षक सुरेश चंद बलूनी थाना विकास नगर 
9- कांस्टेबल प्रवेंद्र कुमार 
10-कांस्टेबल किरणपाल 
11-कांस्टेबल मुकेश कुमार
12 -कांस्टेबल हरीश शर्मा
13 -कांस्टेबल जावेद अली 
14- कांस्टेबल संदीप कुमार