मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने जयपुर को दी 2 सौगात

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को राजस्थान वासियों को दो नई पेयजल परियोजनाओं का शुभारंभ किया। वीडियो कांफ्रेंस के जिए इन पेयजल परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। इन परियोजनाओं पर करीब 853 करोड़ रुपए की लागत से काम किया जाएगा। जिससे जयपुर शहर के सभी विधानसभा क्षेत्रों में 170 एमएलडी अतिरिक्त जल उप्लब्ध हो सकेगा।

सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर जानकारी दी कि जयपुरवासियों के लिए महत्वपूर्ण बीसलपुर-पृथ्वीराज नगर पेयजल परियोजना फेज-1, स्टेज-1 तथा बीसलपुर-जयपुर पेयजल परियोजना फेज-1, स्टेज-2 का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं पर करीब 853 करोड़ रूपए की लागत आएगी। बीसलपुर-जयपुर पेयजल परियोजना फेज-1, स्टेज-2 से जयपुर शहर के सभी विधानसभा क्षेत्रों में 170 एमएलडी अतिरिक्त जल उपलब्ध हो सकेगा।