*विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर कछौना के विभिन्न संस्थानों में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश*

विश्व पर्यावरण दिवस - जैव विविधता और कोरोना महामारी

कछौना/हरदोई: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विकास खंड कछौना तथा नगर कछौना स्थित विभिन्न सरकारी संस्थानों , दफ्तरों के अधिकारियों व कर्मचारियों के द्वारा वृक्षारोपण किया गया। पर्यावरण प्रेमियों ने भी वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए क्षेत्र के आम जनमानस से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की।
जून 5 का दिन हर साल ?विश्व पर्यावरण दिवस? के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस की स्थापना 1972 के स्टॉकहोल्म सम्मलेन के बाद हुई थी। इस दिन विश्व के सभी देशों ने पर्यावरण जागरूकता की दिशा में सुचारू रूप से कार्य करने हेतु प्रतिज्ञा ली थी। जून 5, 1974 को सर्वप्रथम ?विश्व पर्यावरण दिवस? मनाया गया था। आज लगभग 46 वर्षों बाद भी इस दिवस को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।
शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विभाग कार्यालय कछौना पर रेंजर रामचंद्र ने स्टाफ के साथ वृक्षारोपण किया। इसी क्रम में कोतवाली कछौना परिसर में प्रभारी निरीक्षक रॉय सिंह यादव के नेतृत्व में समस्त पुलिसकर्मियों ने पौधे रोपे। वृक्षारोपण से पूर्व प्रभारी निरीक्षक के द्वारा पुलिस कर्मियों को पर्यावरण सुरक्षा व संरक्षण की शपथ दिलाई गई। वही नगर पंचायत कछौना पतसेनी के अधिशासी अधिकारी डॉक्टर प्रकाश गोपालन के साथ लिपिक जय बहादुर सिंह व सभासद गण ने वृक्षारोपण किया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी ने पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पेड़ पौधों के बिना पृथ्वी पर जीवन की कल्पना नही की जा सकती है। लोगो को वृक्षा रोपण के साथ साथ उनकी सुरक्षा व संरक्षण के लिए भी तत्पर रहना चाहिए। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर क्षेत्र के कुछ पर्यावरण प्रेमियों ने भी वृक्षारोपण कर आम जन मानस से पेड़ पौधे, जीव जंतु की सुरक्षा का संकल्प लेने की अपील की।


*......✍🏻✍🏻✍🏻 रिपोर्ट - अक्षय कुमार.......✍🏻✍🏻✍🏻*