नर सेवा ही नारायण सेवा के ध्येय के साथ महावीर इंटरनेशनल का सेवा कार्य जारी

नर सेवा ही नारायण सेवा है, इसी सेवा की भावना से आज महावीर इंटरनेशनल परिवार के तत्वाधान में गुणमाला देवी कमलकुमार पांड्या परिवार के आर्थिक सौजन्य से एक विकलांग महिला नाथी देवी धर्मपत्नी प्रभुराम जी बुनकर को एक व्हील चेयर प्रदान की गई। संस्था अध्यक्ष कैलाश पांड्या को जब महिला के पड़ोसी रफीक अहमद रंगरेज ने इस आवश्यकता से अवगत कराया तो उन्होंने तुरंत ही एक नई व्हील चेयर मंगवाकर संस्था के सदस्यों जोन सचिव सुभाष पहाड़िया, अशोक अजमेरा, रामावतार गोयल, आनन्द सेठी, यश बंसल के साथ जाकर जरूरतमंद परिवार को उपलब्ध कराई। नाथीदेवी ने संस्था के सभी सदस्यों को आशीर्वाद एवम धन्यवाद दिया। इसी के साथ चारा वितरण का कार्यक्रम भी संस्था द्वारा निरंतर चल रहा है। आज के चारा वितरण के संयोजक दामोदर लाल विनोदकुमार राजेन्द्रकुमार नरेंद्रकुमार अग्रवाल स्नेही परिवार रहे। इस दैरान अर्पित पहाड़िया, राहुल झांझरी, शुभम काला, अशोक जैन गुढा, राजू अग्रवाल, महेश लढ़ा, नरेंद्र पहाड़िया ने व्यवस्था में सहयोग दिया। सचिव नंदकिशोर बिड्सर ने सभी दानदाताओ एवम कार्यकर्ताओ का धन्यवाद दिया।