जगदंबा नवयुवक मंडल ने सामाजिक सरोकार के तहत किया रक्तदान

देश में 24 मार्च की आधी रात से कोरोना वायरस महामारी के कारण पिछले 53 दिनो से लॉकडाउन चल रहा है। इस लॉकडाउन की अवधि के दौरान जगदम्बा नवयुवक मंडल के सदस्यो ने अब तक 1005 जरुरतमंद परिवारों को राशन किट बाँटे है तथा 1124 घरों में बने मास्क भी आम जनमानस को बाँटे है। यह कार्य सदस्यो ने जाति, पंत, समाज, मजहब सब से ऊपर उठकर कर रहे है।
कोरोना वायरस महामारी के कारण राशन-पानी के साथ साथ ब्लड की भी सख्त आवश्यकता पड़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए जगदम्बा नवयुवक मन्डल ने आज 17 /5/2020 को तीसरे चरण के लॉकडाउन के 53 वे दिन जगदम्बा नवयुवक मन्डल के 19 सदस्यो ने रक्तदान कीया।