स्वयं सहायता समूहों की महिलाओ ने सखी अनाज बैंक का निर्माण कर 2105 किलो गेहूं इकठ्ठा कर अब तक 75 परिवारों को खाने के लिए गेहूं देकर किया सहयोग

हिन्दुस्थान जिंक लिमिटेड, जावर माइंस के सहयोग से मंजरी फाउंडेशन के द्वारा संचालित सखी परियोजना के तहत चल रहे स्वयं सहायता समूहों की महिलाये कोरोना महामारी के इस मुश्किल समय में जरुरतमंद व् गरीब परिवारो कि मदद कर रही है |

स्वयं सहायता समूहों की महिलाओ ने आपस में कपडा इकठ्ठा किया और लगभग दो हजार मास्क बनाकर कर गॉव में बांटे, जिससे महामारी को फेलने से रोका जा सके | ये महिलाये घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही है | सभी स्वयं सहायता समूहों की महिलाओ ने अपने-अपने घर से अनाज इकठ्ठा कर सखी अनाज बैंक का निर्माण किया जिसमे 2105 किलो गेहूं इकठ्ठा हुआ | ये महिलाये सखी अनाज बैंक के माध्यम से अब तक 75 परिवारों को खाने के लिए गेहूं देकर सहयोग कर चुकी है |

मंजरी फाउंडेशन के माध्यम से, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से समूहों की महिलाओ ने जावर, टीडी, पाटिया, जाबला, बौरिकुआ, अमरपुरा, गोजिया, नेवातलाई, सिंघटवाडा, पडुना, रेला, बाबरमाल, केवडा, नला, चणावदा आदि गॉवों में 1000 जरुरतमंद परिवारों को खाने के लिए राशन भी उपलब्ध कराया, जिसमें चावल, दाल, नमक, तेल, सेनेटरी नेपकिन आदि शामिल है |

सखी शक्ति फेडरेशन कि अध्यक्ष श्रीमती मंजू मीणा ने बताया कि इस मुश्किल समय में लोगो कि मदद करके हमें बहुत अच्छा लग रहा है | नेवा तलाई गॉव की समूह सदस्य श्रीमती लक्ष्मी देवी कहती है कि हमारे एक किलो अनाज से किसी जरुरतमंद परिवार को भोजन मिल रहा है | आज इन महिलाओ की सभी जगह प्रसंशा हो रही है | मदद के इस अभियान में टीडी व् जावर के सरपंच भी सहयोग कर रहे है | टीडी के सरपंच बंशीलाल ने कहा कि ये समूह की महिलाये इस मुश्किल समय में रचनात्मक काम कार रही है |

मंजरी फाउंडेशन के द्वारा जावर लोकेशन में 394 महिला समूहों का गठन किया गया है तथा इन समूहों को जोड़कर गॉव स्तर पर ग्राम संगठनो का निर्माण किया गया है जो गॉव में एक छोटा सामाजिक मंच के रूप में कार्य करता है व् सभी स्वयं सहायता समूहों को सामाजिक व् आर्थिक रूप से सहयोग करता है |

जावर लोकेशन में 394 स्वयं सहायता समूह व् 30 ग्राम संगठनों को मिलकर सखी शक्ति फेडरेशन का निर्माण किया गया है जिसके माध्यम से सभी समूह व् ग्राम संगठनो का संचालन होता है | मंजरी फाउंडेशन सराडा व् गिरवा ब्लाक के कुल 26 गॉव में काम कर रही है | कोरोना महामारी के चलते पुरे देश में लोक डाउन लागु होने के कारण मजदूरी करने वाले लोगों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया और जावर लोकेशन में कहीं परिवारों को खाने के राशन कि समस्या आने लगी | इसी बीच मंजरी फाउंडेशन की सेकड़ो महिलाये इन लोगो कि मदद के लिए आगे आई |