धोखाधड़ी कर अधिक मूल्य पर बिक्री हेतु ले जाए जा रहे 282 बोरी सीमेन्ट के साथ 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार 

अमेठी : सी ओ पीयूष कान्त राय के नेतृत्व में निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर सामान बेचने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्र0नि0 निरीक्षक श्याम सुन्दर थाना अमेठी मय हमराह द्वारा धोखाधड़ी कर बिक्री मूल्यों को मिटाकर अधिक मूल्यों पर बेचने हेतु ट्रैक्टर ट्राली से ले जाए जा रहे पर 282 बोरी सीमेन्ट के साथ 02 अभियुक्त जमाल वारिस व वसीम खान को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त जमाल वारिस पुत्र बब्बन खान व वसीम खान पुत्र मुंशी रजा नि0 असुरा मजरा धारूपुर थाना गौरीगंज जनपद अमेठी के निवासी हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ मु0अ0सं0 194/2020 धारा 420 भादवि थाना अमेठी में दर्ज कर विधिक कार्यवाही की गई।

अमेठी से अशोक श्रीवास्तव की रिपोर्ट