मिलिए जरूरतमंदो के फिक्रमंद इस 'पप्पू' से, अपने नेक अमल से रख ली इस नाम की आबरू

फरीद अहमद 'अर्शी'

सुल्तानपुर. देश की राजनीति मे 'पप्पू' नाम पर काफी चर्चा हुई है, या हो रही है। सोशल मीडिया पर अक्सर करके इस नाम को लेकर तर्क-वितर्क आते रहते हैं। पर मेनका गांधी के संसदीय क्षेत्र के 'पप्पू' नाम की दो शख्सियतो ने अपने नेक अमल से इस नाम की आबरू रख ली है। इत्तेफाक से दोनो ही समाज सेवी हैं, और इस लाकडाउन मे समाज के आखरी आदमी के लिए फिक्रमंद हैं।

हम बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के लोलेपुर प्यारे पट्टी निवासी समाज सेवी सिराज अहमद उर्फ़ पप्पू की। पेशे से ठेकेदार पप्पू युवा हैं, और बहुतेरे युवाओ को इन्होंने अपने साथ जोड़ रखा है। लाकडाउन मे ठेकेदारी को तज कर इन्होंने अपनी युवा टोली के संग शहर, गांव, गली मोहल्ले मे लोगों की मदद का बीड़ा उठा लिया। अपनी समिति 313 सेवा समिति के बैनर तले सिराज उर्फ़ पप्पू हर दिन गरीब और मजदूर के घर चलकर जा रहे और राशन पहुंचा रहे। दिन हो या रात बदस्तूर उनका ये काम जारी है।