भाजपा नेता दिनेश पाण्डेय ने  श्याम बाबू पर दर्ज मुकदमें को  थानाध्यक्ष द्वारा कार्यकर्ताओं को डराने की कोशिश बताते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ऐसे फर्जी मुकदमें से डरने वाले नहीं

अम्बेडकर नगर वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश पाण्डेय ने श्याम बाबू पर दर्ज मुकदमें को थानाध्यक्ष द्वारा कार्यकर्ताओं को डराने की कोशिश बताते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ऐसे फर्जी मुकदमें से डरने वाले नहीं हैं। भाजपा नेता ने कहा कि थानाध्यक्ष की यह कार्यवाही भाजपा कार्यकर्ताओ का मनोबल तोड़ने और सरकारी मंशा के खिलाफ कार्य करने की है। कोटेदार सपा से जुडा है उसके प्रार्थना पत्र पर त्वरित कार्यवाही कर विधायक प्रतिनिधि श्याम बाबू के ऊपर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करना और दो निर्दोष लोगों को जेल भेज देना यह दर्शाता है कि मुकदमा एक साजिश का परिणाम है। भाजपा को लेकर थानाध्यक्ष की नीयत हमेशा दूषित रहती है यह बात कार्यकर्ताओं की जुबानी सुनी जा सकती है। थानाध्यक्ष बसखारी सांसद एवं जिले के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को अपमानित करने का काम किये हैं। भ्रष्टाचार रिश्वतखोरी एवं अपराध का ग्राफ चरम पर है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक टाण्डा से थानाध्यक्ष बसखारी मनोज सिंह की भ्रष्टाचार से बनाई गयी आय से अधिक सम्पत्ति की जांच और उनके सेवाकाल की विभागीय जांच करवाये जाने की मांग कर रहें हैं। सूत्रों के अनुसार विधायक ने भाजपा नेताओं को लाकडाउन के बाद मुख्यमंत्री से मिलकर जांच कराये जाने का भरोसा दिया और कहा है कि भ्रष्टाचारी कोई भी हो बक्शे नहीं जायेंगे यह हमारी सरकार की प्राथमिकता है।