एसपी अमेठी ने अपराधियों के विरूद्ध चलाया अभियान तो फटाफट 13 अभियुक्त हो गए गिरफ्तार

एसपी अमेठी डॉ ख्याति गर्ग के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाए गए अभियान के अन्तर्गत जायस व फुरसतगंज पुलिस को हत्या जैसे संगीन अपराध के अलावा अन्य अपराधों में शामिल 13 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

थाना जायस पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 81/2020 धारा 147,323,504,506 भादवि में वांछित 06 अभियुक्त व धारा 147,323,504,506,354क भादवि में वांछित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। सभी अभियुक्त निवासी मवई आलमपुर थाना जायस के निवासी हैं।

एक अन्य मामले में वांछित चल रहे इसी गांव के 4 अभियुक्तों को जायस पुलिस ने मु0 अ0 सं0 82/2020 धारा 147, 148, 149, 323, 504, 506, 307,34 भादवि में वांछित 04 अभियुक्त गिरफ्तार किया। एक अभियुक्त अशोक के कब्जे से 01 तमंचा, 01 खोखा कारतूस बरामद भी बरामद किया गया।

एक अन्य मामले में थाना जायस पुलिस द्वारा 25 किग्रा0 गोमांस, 01 राशि गोवंश व उपकरण के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार करने में भी सफलता पाई है। गिरफ्तार अभियुक्तमोहल्ला निखइया खेत का निवासी नौशाद कुरैशी है।

थाना फुरसतगंज पुलिस द्वारा हत्या में वांछित अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर आला कत्ल 01 अदद फावड़ा के साथमु0अ0सं0 40/2020 धारा 147,1 48,323 ,504, 506, 452, 307,302,34 भादवि में वांछित अभियुक्त महेश कुमार यादव पुत्र रामबख्श यादव नि0 पूरे टीका मजरे सरवन थाना फुरसतगंज जनपद अमेठी को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।

अमेठी से अशोक श्रीवास्तव की रिपोर्ट